NIOS Learning Centre

In this blog NIOS Learning Centre I am going tell you about all information Notes, Admission, Practicals and Solve Question Paper, Nios Solved Assignment (TMA) for helping NiOS Students.

NIOS LEARNING CENTRE

This website is for NIOS Student, here you will find Practical File, TMA, Question Paper, Books Will get related information from.

Search This Blog

Friday, March 31, 2023

Nios Class 10th Painting (225) Solved Question Paper in Hindi Medium

Nios Class 10th Painting (225) Solved Question Paper in Hindi Medium, Nios 10th Painting (225) Solved Question Paper in Hindi Medium, Nios 10th Painting (225) Solved Question Paper, Best Painting (225) Solved Question Paper, Painting (225) Solved Question Paper in Hindi Medium, Nios Class 10th Painting (225) Notes in Hindi Medium, Nios Class 10th Painting (225) Notes, 10th Painting (225) Notes,

चित्रकला - (225)

हल सहित नवीनतम् प्रश्न-पत्र – 1

समय 1½ घण्टे

पूर्णांक: 30

Nios Class 10th Painting (225) Solved Question Paper in Hindi Medium

PDF is Paid

Note:- If you want to Buy a Solved Question Paper PDF Click On the WhatsApp Button

1. मौर्य युगीन कला के विषय में संक्षेप में लिखिए। 
2
उत्तर- मौर्य युग के कलाकारों ने भारतीय कला के इतिहास में एक नये युग का सूत्रपात किया था। अशोक युग में कला के उच्च स्तरीय नमूने के स्तम्भ भारतीय कला के साथ-साथ आम व्यक्ति द्वारा अभिव्यक्ति की प्रथा एवं कला की अभिव्यक्ति के नमूने देवी की विभिन्न मूर्तियों के रूप में उपलब्ध हैं। मौर्य वंशीय राजाओं के उपरान्त जब सांगा वशियों ने राजकीय शक्ति ग्रहण की, तो उसकी वास्तुकला के सर्वोत्तम उदाहरण मध्य प्रदेश स्थित सांची में देखने को मिलते हैं। देश के बाहर से आए हुए कुषाण शासकों ने कला की प्रगति में बड़ा सहयोग दिया। इस युग में पहली बार वास्तुकला में प्रतिमाओं के निर्माण कार्य की प्रगति देखी गई। भारतीय कला के इतिहास में गुप्तकालीन युग को स्वर्ण युग कहा जाता है। इसी युग में मानवीय आकृतियों के प्रस्तुतीकरण में सुधार हुआ। पथुरा, सारनाथ, उज्जैन, अहिछत्र तथा कुछ अन्य नगर इस युग (गुप्तकालीन युग) में कला के मुख्य कला केन्द्रों के रूप में जाने जाते थे।

2. अजन्ता चित्रों में से किसी एक की पद्धति और तकनीक की व्याख्या कीजिए।
2
उत्तर- गुप्त युग में पहली बार वास्तुकला में प्रतिमाओं के निर्माण कार्य की प्रगति देखी गई। भारतीय कला के इतिहास में गुप्तकालीन युग को स्वर्ण युग कहा जाता है। इसी युग में मानवीय आकृतियों के प्रस्तुतीकरण में सुधार हुआ। मथुरा सारनाथ, उज्जैन, अहिछत्र तथा कुछ अन्य नगर इस युग (गुप्तकालीन युग) में कला के मुख्य कला केन्द्रों के रूप में जाने जाते थे। गुप्तकालीन वास्तुकला के नमूनों में कला निपुणता, पूर्णता तथा कल्पना की शक्ति का अपूर्व मिश्रण देखने को मिलता है। 

धार्मिक कलाओं में दैवीय गुण देखने को मिलते हैं। गुप्तकालीन कला के प्रमुख गुणों में होंठों का थोड़ा-सा टेढ़ापन मूर्ति की आकृति में गोलाई, लकड़ी पर की गई खुदाई तथा सरलता प्रमुख हैं, जो उस युग की विशेष पहचान बन गई। धार्मिक मूर्तियों के साथ-साथ चित्र धर्मनिरपेक्ष कलाकृतियाँ भी काफी संख्या में बनाई गई। इसी युग में अजंता के प्रसिद्ध चित्र बनाए गए थे। चित्रों तथा मूर्तियों के अतिरिक्त गुफाओं तथा मन्दिर वास्तुकला में बहुत उन्नति हुई, जो मध्य प्रदेश की उदयगिरि गुफाओं तथा नाचना एवं भूमरा में देखने को मिलती है। वस्तुतः गुफाओं तथा मन्दिर वास्तुकला का प्रारम्भ एवं उत्थान इसी काल में देखने को मिलता है। संक्षेप में, गुप्तकाल भारतीय इतिहास का प्रतिष्ठित युग माना जाता है।

अजन्ता के चित्रकारों (कलाकारों) ने परम्परावादी टैम्परा पद्धति का प्रयोग किया है। अजन्ता के भित्ति चित्रों का विषय मूलरूप से धार्मिक था। इसके साथ-साथ कलाकारों (चित्रकारों) को अपनी रचनात्मक एवं कल्पनात्मक कला के प्रदर्शन की अनुमति भी थी। इसके लिए उन्हें पर्याप्त अवसर प्रदान किए। इन भित्ति चित्रों की विशेषता यह भी है कि धार्मिक विषयों से संबद्ध चित्रों को साधारण जन भी देखकर आनन्दित हो सकता है। अजन्ता चित्रों में अश्वेत राजकुमारी सर्वोत्तम कृति मानी जाती है। इन चित्रों में स्वतन्त्र रेखाओं का प्रयोग तथा कलाकार की कला के द्वारा प्रदर्शित अंगों का गूढ़ सामन्जस्य, चेहरे का थोड़ा-सा तिरछापन एवं आँखों की नक्काशी सभी कुछ कलाकारों की सिद्धहस्तता के नमूने हैं तथा अपनी तूलिका पर कलाकार का नियन्त्रण दर्शाते हैं। यहाँ तक कि जो चित्र क्षतिग्रस्त हो गए हैं, वे भी रंगों का सौंदर्य प्रस्तुत करते हैं। चित्रों में संगीत की गीतात्मकता का अनुभव होता है। 


3. कोणार्क का सूर्य मंदिर कहाँ स्थित है? सूर्य मन्दिर को किसने बनवाया? 
1
उत्तर- कोणार्क का सूर्य मंदिर उड़ीसा में स्थित है। सूर्य मन्दिर को गंग राजवंश ने बनवाया।

4. 12वीं शताब्दी के बाद भारत में कला के विकास का विवरण दीजिए। 
3
उत्तर-12वीं शती के बाद पांडुलिपियाँ अधिक संख्या में तैयार हुई, जिससे भारतीय कला समृद्ध हुई। ये पाण्डुलिपियाँ विभिन्न भारतीय धर्म तथा सम्प्रदायों से सम्बन्धित थीं। इन धर्मों एवं सम्प्रदायों में मुख्य रूप से हिन्दू, जैन तथा बौद्ध धर्म शामिल हैं। इन सचित्र पाण्डुलिपियाँ पाल वंश के शासकों के संरक्षण में तैयार हुई, जिसमें पाल शैली स्पष्ट रूप से दिखाई देती है। दूसरी ओर, जैन धार्मिक पाण्डुलिपियों बिहार में लिखी एवं चित्रों द्वारा सजाई गई। ये पाण्डुलिपियाँ पाम पत्रों पर लिखी गई, जिसमें सुन्दर लेख के बीच में चित्रों के लिए स्थान छोड़ा गया था। 

भारत के कुछ भागों में मन्दिर वास्तुकला को भी इसी काल में बढ़ावा दिया गया। माउन्ट आबू के दिलवाड़ा में संगमरमर के मन्दिर समूह तथा बंगाल एवं उड़ीसा में पक्की मिट्टी (टेरीकोटा) के बने मन्दिर बहुत सुन्दर हैं।

16वीं शती ईस्वी से 19वीं ईस्वी तक राजपूत तथा मुगल चित्रकारी बहुत फली फूली और समृद्ध हुई। राजपूत चित्रकला में लोक-चित्रकला तथा राजपूत चित्रकला का सम्मिश्रण था। 18वीं शताब्दी के बाद भारतीय कला का पतन प्रारम्भ हो गया।

5. कान्था किन वस्तुओं से बनाई जाती है?
1

उत्तर- बंगाल में कढ़ाई और रजाई (लिहाफ) पर अत्यंत मनमोहक कढ़ाई की लोक प्रथा है। इस प्रथा का नाम कन्था है। प्रयोग न की जाने वाली पुरानी साड़ियों तथा धोतियों पर कन्था बनाई जाती है। इन्हें मोटा (भारी) बनाने के लिए जोड़कर सिल दिया जाता है। बंगाल में सभी श्रेणी की महिलाएँ यह कार्य करती हैं। विशेषतः वृद्ध महिलाएँ अपने अतिरिक्त समय में यह कान करती हैं। रंगीन धागों से पुरानी साड़ियों की सतह पर अलग-अलग तरह की परिकल्पना की जाती है। रजाइयाँ (लिहाफ), शादी की चटाइयाँ थैले शीशे तथा गहने-जवाहरातों को ढकने के लिए कपड़ों पर कढ़ाई की जाती है।

कन्थाओं के मोटिफ और डिजायन ग्रामीण प्राकृतिक दृश्यों, कर्मकाण्डीय और धार्मिक क्रियाओं (मंडाला), नित्य प्रयोग में आने वाली वस्तुओं, ग्रामीण त्यौहार, सरकस तथा अन्य मनोरंजन प्रदान करने वाले खेलकूद तथा एतिहासिक हस्तियाँ जैसे कि रानी विक्टोरिया से लेनिन तक के चित्रों से लिए जाते हैं। इन कन्थाओं के मोटिफ यह स्पष्ट करते हैं कि इसके कलाकार यद्यपि प्रायः अनपढ़ होते हैं; लेकिन इनमें अपने आसपास की वस्तुओं को गौर से देखने की निरीक्षण शक्ति होती है।

सूचीबद्ध कन्था एक प्रकार की साड़ी है, जो एक विशिष्ट पारम्परिक शैली तथा तकनीक से सिली होती है। इनके मोटिफ विभिन्न प्रकार के पशु तथा मानवी आकृति के रूप होते हैं। साड़ी के आधार गुलाबी रंग को विभिन्न रंगों के धागों से चेन स्टिच (श्रृंखलाबद्ध धागों की कढ़ाई) पद्धति से कढ़ाई की जाती है। इसमें सफेद, हरा, बैंगनी, लाल, भूरा, पीला तथा काले रंग का प्रयोग किया जाता है।

Note:- If you want to Buy a Solved Question Paper PDF Click On the WhatsApp Button

No comments:

Post a Comment

Yes how can i help you

Note: Only a member of this blog may post a comment.